Logo
March 29 2024 08:58 PM

ये क्या! सिर्फ इस वजह से विराट ने ठुकरा दी करोड़ों की डील

Posted at: Sep 22 , 2017 by Dilersamachar 9592

दिलेर समाचार, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने करोड़ों की डील ठुकरा दी। इस डील को ठुकराते हुए विराट को करोड़ का नुकसान होगा, ये जानते हुए भी उन्होंने ये डील ठुकरा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक विराट कोहली ने सॉप्ट ड्रिंक कंपनी पेप्सी का करोड़ों का ऑफर ठुकरा दिया है। जब विराट से इसकी वजह पुछी गई तो उन्होंने जवाब दिया कि, ‘जब मैं खुद ऐसी ड्रिंक्स नहीं पीता हूं तो दूसरे लोगों को इसे पीने के लिए कैसे कहूं?’ विराट ने कहा कि वह उसी चीज का प्रचार कर सकता है, जिसे वह खुद भी युज करते है।

बता दें, विराट अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। विराट के सख्त ट्रेनिंग सिस्टम में सॉफ्ट ड्रिंक्स के लिए कोई जगह नहीं है। विराट बिल्कुल जंक फुड नहीं खाते। हाल ही में फिटनेस टेस्ट में विराट ने सबसे अधिक 21 अंक प्राप्त किए थे। जिस फिटनेस टेस्ट में विराट को सबसे अधिक अंक मिले थे तो वहीं युवराज इस टेस्ट में फैल हो गए थे, जिसकी वजह से वह श्रीलंका के दौरे पर नहीं जा पाए थे।

ये भी पढ़े: अगर मेरी जिंदगी पर बने फिल्म तो हीरोइन दीपिका पादुकोण हो हरमनप्रीत कौर.

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED