दिलेर समाचार, डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सीबीआई कोर्ट ने दुष्कर्म का आरोपी साबित होने के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़की हुई थी।ऐसे में सभी राजनीतिक दल लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे तो, वहीं भाजपा के एक सांसद ने राम रहीम का खुलकर पक्ष लिया था। दुष्कर्मी आरोपी गुरमीत का पक्ष लेने वाले सांसद उत्तर प्रदेश से भाजपा के सासंद साक्षी महाराज है।कोर्ट द्वारा आरोपी घोषित किए जाने के बाद गुरमीत का समर्थन करने वाले सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता सरोज गोपाल ने एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने डाबड़ी थाने में पत्र लिख कर सांसद के खिलाफ इस एफआईआर की कॉपी को शेयर करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने ट्विट करके लिखा कि बलात्कारी गुरमीत के समर्थन करने और हिंसा करने वालों के समर्थन करने के लिए सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।उन्होंने पत्र में लिखा की सांसद के बयान से दंगा फैल सकता था। उनका बयान न्यायपालिका का अपमान भी है। इसलिए उनपर भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 153a, 153b, 288, और 511 के तहत केस दर्ज किया जाए।
Copyright © 2016-24. All rights reserved. Powered by Dilersamachar