Logo
April 24 2024 06:16 AM

सब-जूनियर एवं जूनियर दिल्ली स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में गुरु प्रेमनाथ अखाड़े की महिला पहलवानों ने दिखाया अपना जलवा

Posted at: Jan 22 , 2019 by Dilersamachar 11620

दिलेर समाचार,  एक बार फिर गुरु प्रेमनाथ अखाड़े का नाम रौशन करते हुए  कैप्टन चांदरूप अखाडे में 19 से 21 जनवरी 2019 तक सब-जूनियर एवं जूनियर दिल्ली स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में गुरु प्रेमनाथ अखाड़े की महिला पहलवानों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 9 स्वर्ण,

5 रजत एंव 1 कांस्य पदक अपने नाम कर लिए है। साथ ही इन सभी पहलवानों ने आने वाली नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप सब- जूनियर(कटक ओड़िसा) एवं जूनियर(सूरत गुजरात) में अपना स्थान भी पक्का कर लिया है।

कैप्टन चांदरूप अखाडे में 19 से 21 जनवरी 2019 तक सब-जूनियर एवं जूनियर दिल्ली स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का शानदार आगाज़ हुआ। इस चैंपियनशिप में कई पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें गुरु प्रेमनाथ अखाड़े की महिला पहलवानों ने अपना लोहा मनवाया।

गुरु प्रेमनाथ अखाड़े की इस कामयाबी को देखते हुए अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री रोहताश दहिया जी तथा अखाडे के कोच विक्रम कुमार, संगीत पहलवान, दिवाकर देव, और कमल सोनकर जी अपनी खुशी जाहिर करते हुए आगे आने वाली नेशनल गेमों में खिलाड़ियों के पदक लाने की कामना की।

रिजल्ट

ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव : राजनीति की पिच पर कांग्रेस की बागडोर संभालने उतरीं प्रियंका गांधी, मिली पूर्वी यूपी की कमान

सब-जूनियर

  • 40 किलो आरती।        स्वर्ण पदक
  • 46 किलो रौशनी।        स्वर्णपदक
  • 53 किलो उन्नति        स्वर्ण पदक
  • 57 किलो नेहा।          स्वर्ण पदक
  • 57 किलो विशु नायक     रजत पदक
  • 62 किलो प्रीति          कांस्य पदक
  • 65 किलो प्रियंका मान।   रजत पदक
  • 69 किलो रितिका        रजत पदक
  • 73 किलो ऋतू शर्मा।     स्वर्ण पदक

जूनियर

  • 53 किलो उन्नति        स्वर्ण पदक
  • 55 किलो ख़ुशी          रजत पदक
  • 62 किलो निशु।         स्वर्ण पदक
  • 68 किलो प्रियंका।        स्वर्ण पदक
  • 72 किलो दीपिका।       स्वर्ण पदक

ये भी पढ़े: मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: BSP नेता ने दी धमकी- BJP विधायक का सिर लाने वाले को 50 लाख रुपये देने की बात

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED