Logo
March 29 2024 08:20 PM

अमेरिका में गोलीबारी के कारण 1 पुलिसकर्मी की मौत 5 घायल

Posted at: Aug 20 , 2017 by Dilersamachar 9750

दिलेर समाचार, अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना दक्षिण-पश्चिम राज्य फ्लोरिडा की है। गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना मध्य फ्लोरिडा के किसिमी शहर की है। यह शहर नशीले पदार्थो की तस्करी के लिए कुख्यात है। पुलिस अधिकारी सैम होवार्ड और मैथ्यू बैक्सटर शनिवार को संदिग्ध लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे थे। उसी वक्त अचानक से कुछ लोगों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। किसिमी के पुलिस प्रमुख जेफ ओडेल ने बताया कि पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां बैक्सटर की मौत हो गई। होवार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
फ्लोरिडा के उत्तरी शहर जैक्शनविले में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक पुलिस को अपार्टमेंट में शूटर के छुपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस के वहां पहुंचने पर फायरिंग शुरू हो गई। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। ओडेल ने मौजूदा वक्त को कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए बहुत मुश्किल बताया है। एक अन्य घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए

ये भी पढ़े: मुजफ्फरनगर रेल हादसे में चौबीस तक पहुंचा मौत का आंकड़ा..राहत और बचाव का काम जारी..रूट पर कई टेनें रद्द

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED