Logo
March 29 2024 04:06 PM

पारिवारिक कार्यक्रम में हमलावरों ने की गोलीबारी, हुई 13 लोगों की मौत

Posted at: Apr 20 , 2019 by Dilersamachar 10431

दिलेर समाचार, मैक्सिको सिटी। अज्ञात बंदूकधारियों के एक ग्रुप ने पूर्वी मैक्सिकन राज्य के वेराक्रूज में गोलीबारी की है। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को अंजाम दी गई इस वारदात में एक बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा चार अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं।

सेक्रेट्री ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने कहा कि बंदूकधारी मिनाटिटलान में एक परिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने गोलीबारी करने से पहले एक स्थानीय बार के मालिक एल बेकी नाम के किसी व्यक्ति को बारे में पूछताछ की। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरु कर दी। वहां मौजूद लोगों को सोचने समझने का समय ही नहीं मिला।

पुलिक का कहना है कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। मगर, अभी तक गोलीबारी का कोई मकसद पता नहीं चला है। वेराक्रूज संगठित अपराध और खूनी संघर्षों से त्रस्त है। यहां प्रतिद्वंद्वी ड्रग गिरोहों के बीच अक्सर गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं।

हिटमैन से संबंधित गैंग अक्सर मेक्सिको में सार्वजनिक हत्याएं करता है। यहां करीब 40,000 से अधिक लोगों को "लापता" के रूप में पंजीकृत किया गया है। माना जा रहा है कि उनकी हत्या कर दी गई होगी और उनके शवों को कहीं दूर-दराज के इलाकों में दफना दिया गया है।

2006 के बाद से ढाई लाख से अधिक लोग मारे गए हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरन की सरकार ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। मैक्सिको में ड्रग्स एक बड़ी समस्या का रूप ले चुका है। अधिकांश लोग इसकी गिरफ्त में हैं।

ये भी पढ़े: ऐसे लगी शूटिंग के दौरान विक्की कौशल को चोट, मच गई थी सेट पर खलबली

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED