Logo
April 25 2024 10:24 AM

24 कुंडीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ संपन्न

Posted at: Mar 18 , 2018 by Dilersamachar 9715

दिलेर समाचार, रोहतास। स्थानीय गंगवलिया वन स्थित नव निर्मित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित चार दिवसीय नारी जागरण सह 24 कुंडीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज संपन्न हो गया। सामूहिक हवन व भंडारा के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से आए साधकों की देख रेख में यज्ञ का आयोजन किया गया। मां गायत्री की आराधना करते हुए सैकड़ों भक्त दीप प्रज्ज्वलित किए। महायज्ञ में नारी सशक्तीकरण पर भी बल दिया गया।

महायज्ञ के दौरान संगीत मय प्रवचन, कार्यकर्ता गोष्ठी, योग, व्यायाम, संस्कार, अन्नप्राशन समेत अन्य आध्यात्मिक गतिविधियों के संचालन से पूरे नगर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। इस बीच शांति कुंज हरिद्वार से अपनी टोली के साथ पहुंचे एसएन वर्मा द्वारा किए गए संगीतमय प्रवचन से भक्ति रस की धारा लगातार प्रवाहित होती रही। आयोजकों में प्रो. देवमुनी ¨सह, काशी नाथ शर्मा, जवाहर प्रसाद ¨सह, वरुण पटेल, श्री राम राय, हरिद्वार चौधरी सहित दर्जनों सदस्य यज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा की

ये भी पढ़े: माता रानी का आशिर्वाद आज रहेगा अपने भक्तों के साथ , जानें क्या कहता है आपका आज का दिन

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED