Logo
April 25 2024 05:08 AM

ट्रांसफार्मर फटने से हुई 5 की मौत

Posted at: Nov 1 , 2017 by Dilersamachar 10244

दिलेर समाचार, जयपुर। जयपुर के पास शाहपुरा के कस्बे के खातोलाई गाव में एक शादी समारोह के दौरान वहां लगा बिजली का ट्रांसफार्मर फट गया और वहां मौजूद महिलाओं पर इसका जलता हुआ तेल आ गया। इस घटना में 5 लोगो की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्ची और पांच महिलाएं है। घटना इतनी खौफनाक थी कि चपेट में आई महिलाओं की शिनाख्त तक नहीं हो पाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देव उठनी एकादशी के मौके पर गांव में गुर्जर परिवार के यहां शादी समारोह था। दिन में भात का कार्यक्रम चल रहा था और महिलाएं मंगलगीत गाते हुए इस ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान जबर्दस्त धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसका जलता हुआ तेल नीचे से गुजर रही महिलाओं पर आ गिरा और करंट भी फैल गया।

इसके चलते महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। जिसमें चार महिलाओं और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, घायलों को जयपुर रेफर किया गया। इनमें से कुछ की हालत बेहद गम्भीर थी। जयपुर में उपचार के दौरान एक युवती की मौत हो गई। डाॅक्टरों के अनुसार मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़े: आम लोगों के लिए आखिरकार आई बड़ी खुशखबरी, जल्द सस्ता हो सकता आम जीवन का ये कीमती समान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED