Logo
April 25 2024 04:38 AM

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूस्खलन 50 लोगों की मौत की आशंका

Posted at: Aug 13 , 2017 by Dilersamachar 9725

दिलेर समाचार,हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंडी जिले में भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से हिमाचल रोडवेज की दो बसों में यात्रा कर रहे कम से कम 50 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा शनिवार की देर रात हुआ। एक बस चंबा से मनाली जा रही थी,जबकि दूसरी मनाली से जम्मू के कटरा के सफर पर थी। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।

घटना की पुष्टि करते हुए हिमाचल प्रदेश के ट्रांसपॉर्ट मंत्री जीएस बाली ने बताया कि हादसे में करीब 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। रात 2 बजे से राहत और बचाव का काम चल रहा है। मंडी जिला प्रशासन को इस घटना की जानकारी रात में लगभग 12.35 बजेमिली। इसके बाद राहत और बचाव दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। हादसे के बाद लगभग250 मीटर में फैले मलबे की वजह से व्यस्त रहने वाला नैशनल हाइवे ब्लॉक हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।प्रशासन ने सेना और एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं। प्रशासन के तमाम अधिकारियों के साथ मंडी के डेप्युटी कमिश्नर और पुलिस लगातार मौके पर मौजूद हैं।लगातार हो रहीं भूस्खलन की घटनाओं के चलते हिमाचल प्रदेश में सड़क का सफर इन दिनों काफी जोखिम भरा हो गया है। खास तौर पर चंडीगढ़-मंडी नैशनल हाइवे में कुछ जगहों पर और साथ ही पठानकोट-मंडी नैशनल हाइवे पर जोगिंदरनगर और मंडी के बीच सफर करना काफी खतरनाक हो गया है। इसके अलावा चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर परवानू और सोलन के बीच भी सफर के दौरान हादसे का रिस्क काफी बढ़ गया है।

ये भी पढ़े: इंसानियत पर भरोसा जगाती एक उम्मीद बिना पैसे लिए ऑक्सिजन देने आगे आयी ये कंपनी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED