Logo
March 29 2024 02:35 AM

मुंबई फायर सर्विस में शामिल हुई 97 लड़कियां

Posted at: Nov 16 , 2017 by Dilersamachar 10368

दिलेर समाचार, मुंबई। आज के समय में लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। जहां पहली बार भारतीय वायु सेना ने महिलाओं को फाइटर पॉयलट के रुप में कमीशन प्रदान की, वहीं दूसरी तरफ देश की बेटियां बार्डर की सुरक्षा में अग्रिम पक्तिं में खड़ी हैं।

लेकिन उनकी यह उड़ान वहीं नहीं रुकी है। महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश की फायर ब्रिगेड में पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती की है।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार की फायर ब्रिगेड में 97 महिला फायर फाइटर्स को नियुक्ति की गई है। इससे पहले प्रदेश सरकार की फायर ब्रिगेड में केवल 18 लड़कियां ही शामिल थीं। नई भर्ती हुई महिलाओं में अधिकतर प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों की रहने वाली हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में महिलाओं की संख्या और बढ़ाई जायेगी। उन्होंने बताया कि नई भर्ती हुई फायर फाइटर्स को वडाला के रीजनल कमांड सेंटर में ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके बाद इन्हें प्रदेश के विभिन्न भागों में तैनाती दी जायेगी।

ये भी पढ़े: शीत ऋतु में सेहत की देखभाल करें ये आपके लिए बेहतरीन टिप्स

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED