Logo
April 25 2024 10:02 AM

आकाश चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया एक बच्चे का वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रही क्रिस गेल से तुलना

Posted at: Sep 15 , 2020 by Dilersamachar 9894

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक बच्चे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक काफी कम उम्र के बच्चे को क्रिकेट खेलते दिख रहा है। बच्चे का आक्रामक अंदाज सोशल मीडिया पर कई लोगों को काफी पंसद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग ने इस बच्चे को जूनियर क्रिस गेल; बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे का वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। दरअसल आकाश चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक क्रिकेट खेल रहे बच्चे का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बच्चे की बैटिंग को देखकर पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा यह देखकर चकित रह गए कि बच्चा कितनी ताकत से गेंद को मार रहा था, और उसे लंबी दूरी तक भेज रहा था। वीडियो में एक बाएं हाथ का बच्चा सीढ़ी पर खड़ा दिखाई दे रहा है, जो गेंद के आने की प्रतीक्षा कर रहा है। वहीं जैसे ही गेंद आती है, बच्चा कोई दया नहीं दिखाता है और इसे बहुत दूर तक हिट करता है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक बच्चे की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग बच्चे के स्विंग बल्लेबाजी की प्रशंसा कर रहे हैं तो एक यूजर  ने किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल के पावर-हिटिंग से इसकी तुलना की है। आकाश चोपड़ा बच्चे को देखकर काफी आशर्यचकित हो रहे हैं क्योंकि बच्चे को खेल की अच्छी समझ हैं। जिस तरह से उसे किक्रेट खेल से प्यार है। इससे यही पता चलता हैं वह अपन किक्रेट खेल से बेहद प्यार करता हैं।

ये भी पढ़े: जया बच्चन की बात पर भड़क उठीं Kangana Ranaut, बोलीं अगर अभिषेक फांसी पर लटके मिले तो...

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED