Logo
March 29 2024 04:06 PM

अपनी राशि के अनुसार जानें की आपकी किन आदतों के कारण आपसे डरते है लोग

Posted at: Aug 28 , 2017 by Dilersamachar 10231

दिलेर समाचार, यह तो हम सभी जानते हैं कि राशियों के माध्यम से सिर्फ हमारा भविष्य ही नहीं बल्कि हमारे व्यक्तित्व से जुड़ी कई बातें भी पता चलती हैं। फिर बात महिला की हो या फिर पुरुष की। रिलेशनशिप की हो या लाइफस्टाइल की। मगर आज हम आपको एक बहुत ही मजेदार बात बताने वाले हैं। 

इसे सुनकर शायद आपको खुशी भी होगी। अब आप ही बताइए, क्या आपको कभी किसी ने कहा कि मुझे तुम्हारी इस बात से डर लगता है? शायद नहीं। मगर जनाब, आपकी राशि इस बात का खुलासा कर देती है। सचमुच। चौंकिए मत। आपकी राशि के हिसाब से कोई भी पता लगा सकता है कि आपकी कौन सी आदत से लोग डरते हैं। 

तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला। यकीन मानिए इसे पढ़ने के बाद आपको खूब मजा आने वाला है। 

मेष राशि

जिन लोगों की राशि मेष होती है वे ऊर्जावान और फन लविंग होते हैं। मगर इन लोगों का गुस्सा भी बहुत तेज होता है। लोग इनकी इसी बात से सबसे ज्यादा डरते हैं। जब ये चुप रहते हैं तो सभी को लगता है कि ये गुस्से में है। ऐसे में अधिकांश लोग तो इनसे दूर रहना ही ठीक समझते हैं। 

वृषभ राशि 

इस राशि के लोग व्यवहारिक और भरोसेमंद होते हैं। हालांकि जिद्दी भी होते हैं। लोग इनसे किसी बात पर असहमत होने से डरते हैं। अधिकांश लोग जानते हैं कि ये अपना ओपिनियन कभी नहीं बदलेंगे। और तो और उसे साबित करने के लिए कुछ भी कर जाएंगे। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले सोशल और फन लविंग होते हैं। यह किसी के साथ भी आसानी से घुल-मिल जाते हैं। इनके बारे में रोचक बात यह है कि जब ये किसी के साथ सहज नहीं हो पाते हैं तो उन्हें डर लगता है कि कहीं कुछ गलत तो नहीं हो गया। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले संवेदनशील और केयरिंग होते हैं। यह सभी का बिल्कुल 'माँ' की तरह ख्याल रखते हैं। लोग चाहते हैं कि ये उनके आसपास रहें। लेकिन उन्हें यह डर भी सताता है कि ये छोटी सी बात को लेकर भी उन्हें भारी-भरकम लेक्चर देने लगेंगे। 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले 'बॉस' किस्म के होते हैं। इनकी हमेशा यही चाहत होती है कि सब इनके हिसाब से ही चले। फिर जब कुछ इनकी इच्छानुसार नहीं होता है तो ये फूट पड़ते हैं। इनकी यही आदत लोगों को पसंद नहीं आती है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक बुद्धिमान और प्रैक्टिकल होते हैं। लेकिन कभी-कभी ये लोगों को कुछ ज्यादा ही जज करने लगते हैं। लोग अक्सर ही इनके कठोर जजमेंट्स से डरते हैं।

तुला राशि 

जिनकी तुला राशि होती है वो हमेशा अपनों की खुशी के बारे में सोचते हैं। ये छोटी से छोटी मुश्किल में भी उनके साथ होते हैं। मगर ये भूल जाते हैं कि कुछ समस्याएं लोग खुद भी सुलझा सकते हैं। इनकी यही बात लोगों को खटकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक पैशनेट होते हैं। वो किसी से भी सहज रूप से अपने सेक्सुअल प्रिफरेंस और अनुभव की बात करने लगते हैं। इस वजह से बातचीत थोड़ी असहज हो जाती है। लोग फिर इनसे बात करने से बचते हैं।

धनु राशि 

धनु राशि के जातक उदार और स्फूर्ति से भरे होते हैं। मगर यह बेसब्र किस्म के भी होते हैं। ये बोलने से पहले सोचते नहीं हैं। जो भी दिमाग में आता है बोल देते हैं। इसी वजह से लोग इन्हें नजरअंदाज करते हैं।

मकर राशि 

मकर राशि वालो के आसपास लोग फटकने से भी डरते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें हर पल यही डर सताता है कि ये उनका दिमाग पढ़ लेंगे। उनकी सच्चाई भी जान लेंगे।

कुंभ राशि 

 

कुंभ राशि वाले मूडी किस्म के होते हैं। ये कभी बहुत फ्रेंडली होते हैं तो कभी अकेला रहना पसंद करते हैं। लोगों के लिए इन्हें समझना मुश्किल होता है। ऐसे में लोग इनसे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर समझते हैं।

मीन राशि 

जिनकी मीन राशि होती है, वो कूल टाइप के और दयालु होते हैं। लेकिन ये कभी अपने विचार पर टिके नहीं रहते हैं। लोग भी समझ नहीं पाते हैं कि ये कब क्या बोल देंगे? उन्हें यही लगता है कि ये बिना सोचे-समझे निर्णय लेते हैं। अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि  लोग आपकी किस बात से डरते हैं। 

ये भी पढ़े: जाने किस मामले में महिलाओं में पुरूषों से ज्यादा होता है स्टेमिना!

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED