Logo
April 16 2024 05:21 PM

गिरफ्तार हुआ नाबालिग अभिनेत्री से फ्लाइट में छेड़छाड़ करने वाला आरोपी

Posted at: Dec 11 , 2017 by Dilersamachar 10678

दिलेर समाचार, मुंबई।  नाबालिग अभिनेत्री से फ्लाइट में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने रविवार रात को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्‍स की पहचान 39 साल के विकास सचदेव के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री के साथ शनिवार को दिल्ली से मुंबई जा रही विस्तारा एयरलाइंस में छेड़खानी की घटना हुई थी। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए उन्होंने इसकी शिकायत थी। बाद में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री का बयान दर्ज कर इस मामले में आगे की तफ्तीश शुरू की।
अभिनेत्री के साथ विमान में हुई कथित छेड़छाड़ को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना करार देते हुए मामले की जांच की मांग की थी। उधर विमानन कंपनी ने कहा कि वह घटना को लेकर नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पहले ही प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप चुकी है। घटना को लेकर चारों ओर निंदा हो रही है। विमानन कंपनी विस्तारा ने भी इस संबंध में अभिनेत्री से माफी मांगी है। कंपनी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को वह ‘कतई बर्दाश्त’ नहीं करती और इस संबंध में वह भी जांच कर रही है। कंपनी ने साथ ही कहा कि यह एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ है। एयरलाइन ने साथ ही कहा कि उसके प्रबंधन दल के वरिष्ठ सदस्य अभिनेत्री से मिलने मुंबई जा रहे हैं।
अभिनेत्री ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किए गए वीडियो में कहा कि वह दिल्ली से मुंबई जाने वाले एयर विस्तारा के विमान में यात्रा कर रही थीं तभी उनके पीछे बैठे व्यक्ति ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। विस्तारा ने देर शाम जारी किए गए एक बयान में कहा, ‘‘शनिवार रात हमारी उड़ान में अभिनेत्री के साथ जो दुर्भाग्यपूण घटना हुई उसे लेकर हम बेहद चिंतित हैं और हमें खेद है। हम इसपर अपना पूरा ध्यान देते रहेंगे और इस समय चल रही जांच में सभी संबंधित अधिकारियों को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं।’’ एयरलाइन ने कहा कि उसने डीजीसीए को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है और पुलिस को सभी जरूरी ब्योरे दे दिए हैं।

ये भी पढ़े: Gujarat Polls : पीएम नरेंद्र मोदी के गृहनगर में भी असंतोष

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED