Logo
April 20 2024 05:09 AM

बांग्लादेश से आयात रुकने से त्रिपुरा में मछली कारोबार प्रभावित

Posted at: Sep 26 , 2018 by Dilersamachar 9646

दिलेर समाचार,बांग्लादेशी निर्यातकों ने कुछ गुंडों द्वारा वसूली मांगने के बाद त्रिपुरा में मछलियां भेजनी बंद कर दी है जिसके बाद राज्य में मछली कारोबार प्रभावित हुआ है।इससे राज्य में मछली की कीमतों में वृद्धि हो गई है। त्रिपुरा मछली आपूर्ति के लिए आंध्र प्रदेश और बांग्लोदश पर निर्भर रहता है।

 

एक सीमा शुल्क अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि बांग्लादेशी निर्यातकों ने त्रिपुरा में मछलियों का निर्यात करना रोक दिया है। उन्होंने चार सितंबर की घटना के बाद यह कदम उठाया है जब कुछ गुंडों द्वारा वसूली मांगने पर 37 हजार डॉलर कीमत की 10,000 किलोग्राम मछलियां नष्ट हो गई थी।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जब भारतीय व्यापारियों ने बांग्लादेश में लोगों से बात की तो उन्होंने साफ कह दिया कि अगर भारत से कोई जिम्मेदार सरकारी अधिकारी लिखित में आश्वासन देता है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तभी वे मछली का निर्यात फिर से शुरू करेंगे।

 

इस मुद्दे पर भाजपा की त्रिपुरा ईकाई की उपाध्यक्ष प्रतिमा भौमिक ने कहा कि वह इस समस्या को हल करने के लिए कदम उठाएंगी।उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं निर्यातकों और राज्य के आयातकों की बैठक बुलाउंगी जिसमें चर्चा की जाएगी कि यह समस्या कैसे हल हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि कोई ना कोई हल निकल जाएगा।’’इस बीच, रोहू, कतला और पाब्दा जैसी मछलियों के दाम आसमान छूने लगे हैं।

ये भी पढ़े: एप्पल 1 का दुर्लभ कंप्यूटर 3,75,000 डॉलर में नीलाम हुआ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED