Logo
March 28 2024 11:27 PM

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दीवार से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

Posted at: Oct 12 , 2018 by Dilersamachar 9751

दिलेर समाचार, दुबई जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार को तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर दीवार से टकरा गया। घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

अधिकारियों ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि विमान में 133 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान ने हवाई अड्डा से उड़ान भरा और करीब चार घंटे बाद वह मुंबई हवाई अड्डा पर उतरा।

उन्होंने कहा कि विमान ने देर रात करीब एक बजकर बीस मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन उसे मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। वह मुंबई में तड़के पांच बजकर बीस मिनट पर उतरा।

उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग टीम विमान को पहुंचे नुकसान का आकलन कर रही है। मुंबई में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कोच्चि से विशेष विमान भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि विमान के पहिये दीवार से टकरा गए थे।उन्होंने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या इसमें पायलट की गलती थी।

तमिलनाडु के मंत्री वेल्लामंडी नटराजन मौके पर पहुंचे और दीवार को पहुंची क्षति का जायजा लिया।

ये भी पढ़े: उच्चतम न्यायालय ने आठ अक्टूबर को इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED