दिलेर समाचार, नई दिल्ली। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं। सुर्ख लाल रंग की साड़ी में यहां नजर आई ऐश्वर्या काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। ऐश्वर्या की यह साड़ी गोल्डन कलर के बॉर्डर से सजी हुई थी और उन्होंने इसी के मैचिंग के गोल्डन ईयररिंग्स पहने थे। ऐश्वर्या के ससुर और पति यानी अमिताभ बच्चन और अभिषेक पहले ही लाल बाग के दर्शन कर के आ चुके हैं। रविवार को अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे थे, जबकि ऐश्वर्या अपनी बेटी अराध्या के साथ जीएसबी पांडाल पहुंचीं थीं।
ये भी पढ़े: अब सिसोडिया बनेंगे दिल्ली के 10 दिन के सीएम
A post shared by Aishwarya Rai Fan - Amit (@amit_aishgang) on Sep 4, 2017 at 9:58am PDT
Copyright © 2016-24. All rights reserved. Powered by Dilersamachar