Logo
March 29 2024 07:37 PM

लोहरी एवं मकर संक्रान्ति के अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने किया पत्रकार स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

Posted at: Jan 30 , 2018 by Dilersamachar 9962

दिलेर समाचार, दिल्ली । अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2018 को लोहरी एवं मकर संक्रान्ति के अवसर पर अमृत इंडिया प्रेस ऑफिस आई.टी.ओ नई दिल्ली में पत्रकार स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में अखिल भारत हिंदू महासभा के कई बड़े कार्यकर्ता मौजूद थे। आयोजन के मुख्य अतिथि श्री महंत सिध्दिगिरी जी महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने पत्रकार बंधूओं को पुष्प माला द्वारा संम्मानित किया।।

इस अवसर पर स्वागतध्यक्ष श्री राकेश जैन (राष्ट्रीय कार्यध्यक्ष) , अतिथी श्री राकेश कुमार गोला (राष्ट्रीय महामंत्री) , अतिथि श्री चरणजीव मल्होत्रा (राष्ट्रीय मंत्री) व आयोजक श्री सुरेन्द्र स्वामी (संयोजक दिल्ली प्रदेश), दिलेर समाचार के प्रधान संपादक राम बाबू आर्य, संपादिका तारा आर्य, कुमुद संदेश के प्रधान संपादक डीके जैन, संपादक कार्तिक जैन, संस्था के कार्यध्यक्ष राजीव पुरी, उपाध्यक्ष सुरजभान जारवाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापति, गौरव गोला( मंत्री दिल्ली प्रदेश), धर्मेद्र जैन (मंत्री दिल्ली प्रदेश), अर्जुन सिंह (दिल्ली प्रदेश), अर्जुन सिंह (महामंत्री दिल्ली प्रदेश) एवं राकेश कुमार (संगठन मंत्री), दिल्ली प्रदेश आदि मौजूद थे। 

ये भी पढ़े: बच्ची पर पिस्टल अड़ाकर पिता से ATM में सनसनीखेज लूट

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED