दिलेर समाचार, रांची. झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से प्यार का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल शादी (Marriage) के 17 दिनों बाद दुल्हन (Bride) पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास भाग गई. इसके बाद लड़के के घरवालों ने इसकी खबर दुल्हन पक्ष को दी और शक के आधार पर दुल्हन के प्रेमी के घर पर दबिश दी गई, तो वह वहीं मिली. इसके बाद मायके और ससुराल वालों ने दुल्हन को सामाजिक रीति-रिवाज की दुहाई देकर काफी समझाया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. यही नहीं, पति ने भी दुल्हन की जिद को रजामंदी देते हुए उसे प्रेमी के हवाले कर दिया. हालांकि इसके लिए पुलिस थाने में एक एग्रीमेंट किया गया.
बहरहाल, दोनों परिवारों की काफी मशक्कत के बाद दुल्हन अपने पति के साथ ससुराल आ गई, लेकिन वह ससुराल में न रहने की जिद के साथ पति और उसके परिजनों से झगड़ा करने लगी. इसके बाद लड़के ने भी दुल्हन के साथ रहने से इनकार कर दिया. इसके बाद पति की रजामंदी से दोनों परिवारों ने उसे प्रेमी को सौंपने का फैसला किया.
ये भी पढ़े: भाजपा ने लगाया आम आदमी पार्टी पर आदेश गुप्ता के घर में तोड़-फोड़ करने का आरोप
Copyright © 2016-22. All rights reserved. Powered by Dilersamachar