Logo
March 29 2024 05:42 PM

बंद नहीं होगी अमेरिकी के शव की तलाश: अंडमान पुलिस

Posted at: Nov 28 , 2018 by Dilersamachar 9839

दिलेर समाचार, पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह प्रशासन का सेंटिनल द्वीप के आदिवासियों के साथ टकराने का कोई इरादा नहीं है। इसी द्वीप के आदिवासियों ने हाल ही में अमेरिकी नागरिक की हत्या कर दी। प्रशासन इस मामले की जांच के लिए सतर्कता के साथ कदम बढ़ा रही है।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि द्वीप के निवासियों को बाहरी लोगों से संरक्षित रखने वाले कानून का आदर किया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपेंद्र पाठक ने पुलिस जांच वापस लेने या निलंबित करने की खबरों का खंडन किया। अछूते द्वीप पर गैरकानूनी यात्रा के दौरान अमेरिकी नागरिक जॉन एलेन चाउ 17 नवंबर को आदिवासियों के हाथों मारे गए थे। उनके मारे जाने की जानकारी द्वीप पर उन्हें ले जाने वाले मछुआरे ने दी थी।

मछुआरा उन्हें नौसेना और तटरक्षक बल से छिपाकर ले गया था। मछुआरा ने बताया कि उसने 17 नवंबर को चाउ का शव दफनाते देखा था।

डीजीपी पाठक ने कहा कि आदिवासी अनमोल हैं। हम वहां न तो जा सकते हैं और न ही उन्हें बाध्य कर सकते हैं। हम उन्हें नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते हैं। प्रशासन का आदिवासियों के साथ टकराव का कोई इरादा नहीं है।

ये भी पढ़े: G 20 summit: ट्रंप करेंगे मोदी और आबे के साथ त्रिपक्षीय बैठक

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED