Logo
April 24 2024 08:58 AM

चिरंजीवी संग इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन

Posted at: Aug 18 , 2017 by Dilersamachar 9709

दिलेर समाचार,दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी बहुभाषी ऐतिहासिक फिल्म'उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डीको लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक पहले ही काफी उत्साहित अब इस बेसब्री को और ज्यादा बढ़ाते हुए खबर सामने आई है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म कुरनूल के लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित है। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "अमितजी अधिकारिक तौर पर फिल्म में हैं। वह महत्वपूर्ण भूमिका में हैंलेकिन इस समय उनके किरदार के बारे में कुछ और नहीं कहा जा सकता।"फिल्म की अधिकारिक तौर पर घोषणा बुधवार को की गई। सूत्र ने बताया कि नयनतारा को फिल्म की नायिका के रूप में लिया गया है। शेष कलाकारों के बारे में सूत्र ने कहा, "अफवाहों के विपरीत तमिलअभिनेता विजय सेतुपति इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनसे संपर्क भी नहीं किया गया। कन्नड़ अभिनेता सुदीप पर विचार किया जा रहा हैलेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी तय नहीं है।"फिल्म का शीर्षक लोगो और मोशन पोटर चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर 22 अगस्त को रिलीज होगा। सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन में बनी और राम चरण द्वारा निर्मित फिल्म 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के बजट में बन रही है। इस फिल्म को तेलुगूहिन्दी और कन्नड़ भाषा में बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़े: टेडी रूजवेल्ट की याद दिलाते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED