Logo
April 24 2024 08:43 AM

अमृतसर हादसा: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिए जांच के आदेश

Posted at: Oct 20 , 2018 by Dilersamachar 12662

दिलेर समाचार, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में हुए रेल हादसे की जांच का आदेश देने के साथ ही प्रदेश में शनिवार को एक दिन के शोक का ऐलान किया। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री को शुक्रवार शाम इजराइल के लिये रवाना होना था लेकिन उन्होंने अपना विदेश दौरा स्थगित कर दिया है। वह अब शनिवार सुबह अमृतसर जाएंगे और राहत और बचाव कार्य पर नजर रखने के साथ ही इस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘अमृतसर रेल दुर्घटना के मद्देनजर प्रदेश में कल शोक रहेगा। सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।’’

ये भी पढ़े: अमृतसर रेल हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 61

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED