Logo
March 29 2024 07:41 PM

मनरेगा की मजदूरी न मिलने से नाराज मजदूरों ने ब्लॉक पर जड़ा ताला

Posted at: Oct 13 , 2017 by Dilersamachar 9857
दिलेर समाचार, शिवकेश शुक्ला:जगदीशपुर/अमेठी।योगी सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी के विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा मजदूरों को ब्लाक जगदीशपुर में ब्लाक कर्मचारियों को ब्लाक के अंदर बंधक बना कर प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि ब्लाक कर्मचारियों की लापरवाही के चलते तीन माह पूर्व मनरेगा के तहत ग्रामसभा कारीडीह जलालपुर किये गए कार्य का भुगतान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मनरेगा की मजदूरी न मिलने से नाराज मजदूरो ने  दोपहर 1 बजेे के करीब ब्लाक पर ताला जड़ा। कार्यवाहक सहायक खण्ड विकास अधिकारी द्वारा दीपावली के पहले देने के आश्वासन पर मजदूर माने। घण्टो चले प्रदर्शन के बाद  कार्यवाहक खण्ड विकास अधिकारी के लिखित आश्वाशन पर  ताला  विकास खण्ड के कारीडीह जलालपुर गांव  के मजदूरो ने गांव में ही मनरेगा के अंतर्गत लगभग 15 दिन  काम किया था।  जिसकी मजदूरी कई बार ग्राम प्रधान भगवंता से मांगी जिस पर उन्होंने खाते में आने की बात कहते हुए  तीन माह बिता दिया। मजदूरो का सब्र  का बांध दीपावली के पर्व को आते देख टूट गया।  बृहस्पतिवार को लगभग  एक बजे सभी मजदूर ब्लाक पर आकर ताला लगाकर  मजदूरी दिलाने जाने  की मांग करने लगे । मनरेगा के मजदूर शिव कुमार रघुराजा दूतनाथ चन्द्रकला सुखदेव रामकरन अनीता यशोदा  सरजू देई उमा शंकर आदि ने बताया की सताईस  अक्टूबर को खण्ड विकास अधिकारी को  मनरेगा की मजदूरी न मिलने की  लिखित  शिकायत भी दिया गया था जिसपर किसी को कारवाही करने का मौका अभी तक अधिकारियो को नही मिला। विभाग द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।  जिससे हम सभी ने मजबूरी में ऐसा कदम उठाया जिसका जिम्मेदार प्रशासन ही है।  प्रशासन की नीद इससे भी अगर नही खुलेगी तो इस बार जिले पर प्रदर्शन करेंगे। इस सम्बन्ध में कार्यवाहक सहायक खण्ड विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आंकिक का डोंगल ऐक्टिव न होने के चलते  मजदूरी नही भेजी जा सकी जो जल्द भेजे जाने के लिखित समझौते पर मजदूरो ने ताला खोला है  जिसे दीपावली त्यौहार के पहले भेज दी जायेगी।
 
 
 

ये भी पढ़े: टाइम ने बना दिया गुरमेहर कौर को हीरो, लिस्ट में एकमात्र भारतीय

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED