Logo
April 20 2024 01:30 PM

अनुराग कश्यप ने 'आर्टिकल 15' देखकर कहा 'सब बढ़िया

Posted at: Jul 2 , 2019 by Dilersamachar 9699

दिलेर समाचार, 'आर्टिकल 15' की तारीफ करने वालों की लिस्ट में अब अनुराग कश्यप का नाम भी जुड़ गया है। अनुराग ने अनुभव सिन्हा के निर्देशन की तारीफ तो की है लेकिन साथ में एक शिकायत भी की। अनुराग को यह अच्छा नहीं लगा कि एंड टाइटल के साथ एक गाना डाला गया। अनुभव ने इसकी सफाई तो दी लेकिन यह भी कहा है कि अगली बार वे ऐसा नहीं करेंगे।

जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप ने आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' देखने के बाद इसकी दिल खोलकर तारीफ अपने ट्विटर हैंडल पर की है 'जिस तरह से 'आर्टिकल 15' को अनुभव सिन्हा से बनाया, जलन हो रही है। कमाल की अदाकारी और कहानी कहने के तरीके पर चार चांद लगाए सिनेमेटोग्राफी, साउंड और म्यूजिक ने। धीमी आंच पर यह थ्रिलर पकती है, जो भी इसमें शामिल थे सभी को बधाई।'

एक अन्य ट्वीट में अनुराग ने लिखा 'आयुष्मान खुराना, सयानी गुप्ता, गौरव सोलंकी, मनोज पाहवा, जीशान अयूब, कुमुद मिश्रा... और जिनका नाम भी मैं भूल रहा हूं, उन सबको बधाई, बस एंडटाइटल में गाना नहीं चाहिए था।'

इसके जवाब को अनुभव सिन्हा ने बड़ी विनम्रता से दिया है। उन्होंने ट्वीट किया 'मैं हमेशा से जानता था कि हममें से कोई अंत वाले गाने को पसंद नहीं करेगा। वो लोग उदासीनता को दूर करना चाहते थे जबकि मैं 'एक्शन मोड' ब्रेक चाहता था। सोची समझी पसंद थी यह गाना, सॉरी, अगली में नहीं डालूंगा।'

बता दें कि यह फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है। तीन दिन में इसने 20 करोड़ से बड़ी रकम कमा ली है। आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' का विषय काफी हटकर है और आयुष्मान खुराना ने काफी अलग तरह का रोल किया है। समीक्षाओं में इसे जबरदस्त तारीफ मिली है। इसमें बेहतर सीन गढ़े गए हैं। कुछ रहस्य भी हैं जो चौंका देते हैं। लगातार घटनाएं घटती रहती हैं और फिल्म में मन लगा रहता है। एक्टिंग के मामले में आयुष्मान के अलावा मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अयूब और सयानी गुप्ता की भी तारीफ है। कुमुद और मनोज का रोल काफी बड़ा है।

ये भी पढ़े: आप भी है इन हरकतों के शिकार इसलिए बना लेते हैं किसी से अवैध संबंध

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED