Logo
April 19 2024 03:13 AM

इस मुद्दे पर आपस में भिड़ गए सेना के जवान और स्थानीय लोग

Posted at: Nov 27 , 2017 by Dilersamachar 10400

दिलेर समाचार, जयपुर। जयपुर में एक कॉलोनी के रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में बीती रात स्थानीय लोगों और सेना के जवानों के बीच पत्थरबाजी हो गईं। यहां के कैलाश नगर के लोगों का कहना है कि रात करीब 12 बजे आर्मी के जवानों ने उनके साथ मारपीट की और महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। यहा एक रास्ते से आम लोगों की आवाजाही रोकने लिए सेना के जवानों ने गेट बना दिया।

स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे है और यहां धरना दिया जा रहा है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने स्टे दिया हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बीती रात जब वे विवादित दीवार के पास सो रहे थे तभी अचानक सेना के अधिकारियों और जवानों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। महिलाओं का कहना है कि उन्हें भी डंडे मारे गए और दुर्व्यवहार भी किया गया।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और हवाई फायर की बात भी कही जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में दस थानों की पुलिस के साथ आरएसी की कंपनी भी तैनात कर दी है। इस पूरे मामले को लेकर अभी तक सेना को कोई रुख सामने नहीं आया है। 

 

ये भी पढ़े: पुलिस की लापरवाही निजी मुचलके पर छोड़ने के बाद दोनों पक्षों में आमने-सामने चली गोली

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED