दिलेर समाचार, नई दिल्ली। आशीष नेहरा ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपना आखिरी मैच खेलकर संन्यास ले लिया। आशीष नेहरा ने सन् 1999 में अपना डेब्यू मैच पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में खेला था। नेहरा ने अपना पहला मैच 1997 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर ही खेला था। नेहरा ने यहां संन्यास लेकर अपने 18 साल के करियर का सुखद अंत किया। नेहरा के संन्यास के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि नेहरा ने शानदार तरीके से भारतीय क्रिकेट की सेवा की है। नेहरा को भारतीय टीम ने शानदार विदाई दी। नेहरा के रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया पर नेहरा से संबंधित वीडियो और फोटोज की बाढ़ आ गई है। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के फैंस ग्रुप ने आशीष नेहरा का फेयरवेल वीडियो पोस्ट किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आशीष नेहरा केक का एक टूकड़ा लेकर विराट कोहली को देते हैं और फिर विराट भी नेहरा को केक खिलाते हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि नेहरा के चेहरे पर उनके साथी क्रिकेटरों ने केक लगा रखा था। इस मौके पर पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी नजर आ रहे हैं। सहवाग ने भी नेहरा के चहरे पर केक लगाया। इस वीडियो के बाद धोनी-कोहली फैंस ग्रुप ने नेहरा के फेयरवेल की कुछ फोटोज भी पोस्ट की, जिसमें नेहरा अपने साथी क्रिकेटरों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
#ViratKohli at #AshishNehra's farewell party. ✌ pic.twitter.com/kuchcYZtFQ
— Captains (@dhonikohli_fc) November 2, 2017
ये भी पढ़े: ऐसा मैच जिसमें टूट गए वाइड बॉल के सारे रिकॉर्ड, अंपायर ने भी पकड़ लिया माथा
Copyright © 2016-23. All rights reserved. Powered by Dilersamachar