Logo
March 29 2024 01:17 PM

दिल्ली के भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पर हमला, डंडे और पत्थर फेंके

Posted at: Aug 20 , 2017 by Dilersamachar 9748

 

ये भी पढ़े: टीवी शो ‘महाकाली’ के 2 एक्टर्स की सड़क हादसे में मौत, इंद्र और नंदी का निभाते थे किरदार

दिलेर समाचार, दिल्ली के भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पर हमला, डंडे और पत्थर फेंके

बवाना में अगले सप्ताह होने वाले उपचुनाव के लिए यहां एक चुनावी बैठक में आए दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्थर और एक लकड़ी का टुकड़ा

ये भी पढ़े: फेसबुक मनाएगा आपका बर्थडे, जाने कैसे

पुलिस ने बताया कि तिवारी पर लकड़ी का एक टुकड़ा और एक पत्थर उस समय फेंका गया जब वह बवाना के जेजे कालोनी के झांडा चौक पर बैठक के लिए लगाए गए मंच पर मौजूद थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हमारे द्वारा सार्वजनिक बैठक की कराई गई वीडियोग्राफी की मदद से हम आरोपी की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

चुनाव आयोग के दिशा  निर्देश के अनुसार चुनाव के दौरान इस तरह की बैठकों की रिकार्डिंग की जाती है। बवाना में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस बीच कार्यकर्ताओं ने आसपास के इलाके में हमलावर की तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां हार के डर से अब हिंसा का सहारा ले रही हैं, लेकिन भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। हम विकास के लिए अपना काम करते रहेंगे। चाहे दूसरे लोग जो तिकड़म अपना लें। जनता आने वाले समय में इन्हें जवाब देगी। इस तरह के हमले विपक्षियों में लगातार बढ़ रही हताशा को दिखाते हैं।

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED