Logo
April 26 2024 01:06 AM

कहीं 2 तो कहीं 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए क्या रहेगा आपके शहर का हाल

Posted at: Mar 27 , 2018 by Dilersamachar 10315

दिलेर समाचार,नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष के मार्च महीने के आखिरी 3 दिन और नए वित्त वर्ष के अप्रैल महीने के पहले दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। यानी कुल मिलाकर लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो कोशिश करें कि उसे गुरुवार से पहले निपटा लें वर्ना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप अपने खर्चों के लिए पहले से नकदी निकाल कर रख लेंगे तो बेहतर होगा क्योंकि 5 दिन की लगातार छुट्टी रहने से एटीएम में भी जल्द पैसा खत्म होने की प्रबल संभावना रहेगी।

राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शनिवार यानी 31 मार्च 2018 को बैंक खुलेंगे और सामान्य दिन की तरह काम होगा। यह महीने का पांचवा शनिवार होगा। बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं।

एटीएम में दिखेगी भीड़ और होगी परेशानी -

बैंक बंद रहने से लोग नकद निकासी से लिए एटीएम का रुख करेंगे, लेकिन यह भी आशंका जताई जा रही है कि इतनी लंबी अवधि में बैंकों में छुट्टियां होने के कारण एटीएम भी जल्द ही सूख सकते हैं। ऐसे में अगर आप इन चार दिनों के खर्चों के लिए पहले से ही पैसे निकाल के रख लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

किस किस दिन बंद रहेंगे बैंक - 

29 मार्च, गुरुवार: भगवान महावीर की जयंती। बैंकों के साथ ही सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

30 मार्च, शुक्रवार: गुड फ्राइडे होने से सरकारी छुट्टी रहेगी।

1 अप्रैल, रविवार: अवकाश। वार्षिक लेखाबंदी

2 अप्रैल, सोमवार: वार्षिक लेखाबंदी

दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक - 

29 मार्च, गुरुवार: भगवान महावीर की जयंती। बैंकों के साथ ही सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

30 मार्च, शुक्रवार: गुड फ्राइडे होने से सरकारी छुट्टी रहेगी।

1 अप्रैल, रविवार: अवकाश। अकाउंट क्लोजिंग डे।

हरियाणा में सिर्फ दो दिन बंद रहेंगे बैंक - 

29 मार्च, गुरुवार: भगवान महावीर की जयंती। बैंकों के साथ ही सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

1 अप्रैल, रविवार: अवकाश। अकाउंट क्लोजिंग डे

ये भी पढ़े: लीक हुई कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख, जानें कब होंगे Election

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED