Logo
March 29 2024 11:39 AM

लोगों को नमस्कार करने से पहले जरूर सोच ले ये बात

Posted at: Sep 14 , 2017 by Dilersamachar 9850

दिलेर समाचार,नारद पुराण की मानें तो कुछ ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें नमस्‍कार नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से अशुभ होता है।

-ऐसा माना जाता है कि जो शख्स ईश्वर को नहीं मानता है, उसे नमस्कार नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को नास्तिक कहते हैं।

 -कोई व्यक्ति यदि सो रहा है या फिर उल्टी कर रहा हो तो उसके पास जाकर नमस्कार नहीं करना चाहिए। इसके पीछे यह तर्क है कि चूंकि वह नींद में होता है, इसलिए नमस्कार का जवाब नहीं दे पाता है।

-कई बार लोगों पर चोरी का इल्जाम लग जाता है। कोर्ट भी उसे चोरी के मामले में दोषी ठहरा देता है। ऐसे में मान्यता है कि उसे नमस्कार नहीं करना चाहिए। अपना हित साधने वाले व्यक्ति को भी नमस्कार नहीं करना चाहिए।

-जब व्यक्ति शौच या फिर पवित्र न हो, तब उसे नमस्कार न करें। इसके अलावा जब कोई भाग रहा हो तो उसे पीछे से नमस्कार करना सही नहीं माना गया है।

ये भी पढ़े: जापान के पीएम शिंजो आबे ने 'नमस्कार' से शुरू किया भाषण

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED