Logo
April 20 2024 10:14 AM

जल्द होगा राम मंदिर निर्माण पर बड़ा फैसला

Posted at: Nov 26 , 2018 by Dilersamachar 10200

दिलेर समाचार, अयोध्या। अयोध्या में विवादित जमीन पर भव्य राम मंदिर निर्माण की हुंकार के साथ रविवार को विहिप की धर्मसभा व शिवसेना का "अयोध्या कूच" निर्वघ्न संपन्न हो गया। धर्मसभा में चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य ने एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री से फोन पर हुई चर्चा के आधार पर दावा किया कि "11 दिसंबर के अयोध्या में मंदिर निर्माण पर बड़ा फैसला होगा। भाजपा ही मंदिर बनाएगी।"

वहीं, विहिप के उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा-"अयोध्या में हमें जमीन का बंटवारा मंजूर नहीं, पूरी जमीन चाहिए।" शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार को साफ चेतावनी दी कि "मोदी सरकार अब चूकी तो 2019 में वह सत्ता में नहीं आएगी।"

राम के नाम रहा रविवार, शांति से बीतने पर राहत

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के प्रचंड प्रचार के बीच गर्माए मंदिर मुद्दे और अयोध्या में लाखों भक्तों के पहुंचने से उपजी आशंकाएं तब निर्मूल साबित हो गईं, जब राम के नाम रहा यह रविवार शांति से बीत गया। राम भक्तों के साथ संतों ने भी जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया लेकिन कोई उत्तेजना नहीं फैलाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व उनकी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी रामलला के दर्शन कर लौट गए। विहिप की धर्म संसद भी शांति से संपन्न हो गई।

ये भी पढ़े: जानें क्या है खास आपके दिन में, राशिफल 29 नवम्बर 2018

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED