Logo
April 24 2024 06:40 PM

OMG धोनी को लेकर हुआ CSK को लेकर बड़ा खुलासा

Posted at: Feb 1 , 2018 by Dilersamachar 9744

दिलेर समाचार, चेन्नई। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्रसिंह धोनी का रिकॉर्ड कप्तान के तौर पर आईपीएल में भी दमदार है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स हर बार प्ले-ऑफ में क्वालीफाई करने में कामयाब रही। साथ ही दो बार चैंपियन भी बनी। इसके अलावा दो बार ही चैंपियंस लीग भी जीती।

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर ने उनके बारे में खुलासा करते हुए कहा कि धोनी आईपीएल 2008 की नीलामी में हमारी रणनीति में नहीं थे। हालांकि उनको लेकर सभी 8 फ्रेंचाइजियों में अपनी टीम में धोनी को शामिल करने को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा थी।

सहवाग पर था दाव : मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच में शुरू से ही मतभेद रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक नारायणस्वामी श्रीनिवासन भी धोनी को टीम में शामिल करने के मूड में नहीं थे।

ये भी पढ़े: पूर्व राष्ट्रपति ने किया देश के श्रेष्ठ स्कूलों और अध्यापकों को सम्मानित

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED