Logo
April 20 2024 06:40 PM

बीकानेर में हुई दरिंदगी ,23 लोगों ने किया 1 महिला से गैंगरेप

Posted at: Sep 29 , 2017 by Dilersamachar 9859

दिलेर समाचार,दिल्ली की एक महिला के साथ राजस्थान के बीकानेर जिले में गैंगरेप की घटना सामने आई है। महिला के साथ 23 लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने महिला को बंधकर बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार महिला सडक पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रही थी। तभी बोलेरो में दो युवक आए और उसे जबरन गाडी में डालकर ले गए। दोनों युवकोंं ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद युवकों ने अपने दोस्तों को भी बुला लिया।

ट्रक और ट्रेक्टर की टक्कर मे हुई दो बहनों की मौत

महिला का कहना है कि उसके साथ एक सरकारी बिल्डिंग में 23 युुवकों ने गैंगरेप किया। महिला आरोपियों में से दो के नाम भी जानती है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीडिता 25 सितंबर को बीकानेर के रिडमलसर में रहने आई थी। पीडिता ने डीसीपी सवाई सिंह गोदरा से अगले दिन मुलाकात की और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मामला दर्ज करने कहा। 
पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी युवक स्थानीय निवासी है। इन आरोपियों की पहचान उन दस्तावेजों से हुई है जो महिला ने मौके से हासिल किए थे, महिला ने उस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पुलिस को दिया है, जिसमें आरोपी उसे जबरन घसीटकर ले गए थे।

ये भी पढ़े: अगर आप बीच पर हालीडे मनाने की योजना बना रहे है, तो बिकनी वेक्सिंग करवाएं

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED