Logo
April 20 2024 04:44 PM

बाइक जो 1 बार चार्ज होकर चलेगी 500 किमी, जानें उसके शानदार फीचर

Posted at: Jun 19 , 2018 by Dilersamachar 9711

दिलेर समाचार, भारत में नई स्टार्ट अप कंपनी Mankame Automotive ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सुपरबाइक Mankame EP-1 पर काम कर रही है। आज के दौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, जिसको देखते हुए ये कंपनी एक इलेक्ट्रिक सुपर बाइक बना रही है। ये बाइक एक बार चार्ज होकर 500 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक में 18.4 केडब्ल्यूएच की लिक्विड-कूल्ड बैटरी दी जाएगी जो कि Matrix BMS सिस्टम से लैस होगी। इसके जरिए बाइक को मॉनिटर और कंट्रोल करने का काम किया जाएगा। इस बाइक में 40 केडब्ल्यू की हाई परफॉर्मेंस पीएमएसएम मोटर दी जाएगी।  इस बाइक की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा होगी। इसी के साथ स्पोर्ट मोड से 180 किमी प्रति घंटा और रेस मोड से 251 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। ये एक ऐसी बाइक है जो ईंधन से चलने वाली किसी भी सुपर बाइक को पीछे छोड़ सकती है।

 

ये भी पढ़े: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कंपनी ने किया एक जबरदस्त चेंज, जाने

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED