Logo
March 29 2024 09:16 PM

अब सोनाली बेंद्रे की मौत के बारे में ट्वीट कर फंसे भाजपा विधायक

Posted at: Sep 9 , 2018 by Dilersamachar 10189

 दिलेर समाचार, लड़की को अपहरण करेंगे टिप्पणी कर विवादों में फंसे भाजपा विधायक राम कदम एकबार फिर निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर दिया कि बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे नहीं रहीं। यह महसूस होने के बाद कि यह समाचार सही नहीं है उन्होंने इसे हटा लिया। लेकिन तब तक उनकी बड़े पैमाने पर आलोचना शुरू हो चुकी थी। अभिनेत्री अभी अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रही हैं।

कदम ने मराठी में ट्वीट किया कि बॉलीवुड और मराठी दिवा सोनाली बेंद्रे का अमेरिका में निधन हो गया। उन्होंने अभिनेत्री के लिए शोक भी व्यक्त किया था। इसके बाद अफवाह समझ में आने पर उन्होंने इसे हटा लिया। उन्होंने फिर दूसरे ट्वीट में लिखा सोनाली बेंद्रे जी के बारे में पिछले दो दिनों से यह अफवाह चल रही थी। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

भाजपा विधायक कदम के खिलाफ शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मामला दर्ज कराया गया है। मामले में संज्ञेय धाराएं नहीं लगाई गई हैं। विधायक ने कहा था कि वह लड़की का अपहरण करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विधायक मुंबई के घाटकोपर का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने सोलापुर जिले में बारशी थाने में मामला दर्ज करया है।

उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत के आदेश के बिना पुलिस गैर संज्ञेय अपराध की जांच शुरू नहीं कर सकती है। दही हांडी कार्यक्रम में सोमवार को टिप्पणी करने के बाद से राम कदम विवादों के घेरे में हैं।

भाजपा विधायक की टिप्पणी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की चुप्पी पर राकांपा ने सवाल उठाया है। पार्टी ने गुरुवार से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए 56 इंच सीना वालों को 56 सवाल के तहत मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है।

ये भी पढ़े: ...तो कांग्रेस शासित इन राज्यों में सस्ता़ हो जाएगा पेट्रोल और डीजल

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED