Logo
April 19 2024 09:35 AM

भाजपा ने शुरू की निशुल्क तीर्थ यात्रा

Posted at: Sep 6 , 2021 by Dilersamachar 9702

दिलेर समाचार, नई दिल्ली । भाजपा दिल्ली प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने मंडावली मंडल के अध्यक्ष कैलाश यादव द्वारा निशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस अवसर पर सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर मंडल में प्रत्येक महीने ये निःशुल्क यात्रा का कार्यक्रम करेंगे, भाजपा हित्तुत्व के तीर्थस्थल को प्रदेश की जनता से दर्शन कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि दिल्ली सरकार दिल्ली के फंड से तीर्थ यात्रा कराने मे भी भेदभाव क़रतीं रही है परंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने पैसे से लोगों को यात्रा करा रहे हैं ये एक उत्तम कार्य है इस अवसर पर मै मंडावली भाजपा के अध्यक्ष श्री कैलाश यादव को बधाई देता हूँ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख मंजू यादव एवं जिला महामंत्री करण कुमार, पटपड़गंज मंडल के विधानसभा के प्रभारी शशिधरण, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता क्षेत्र की निगम पार्षद शशि चांदना, मंडल प्रभारी एवं पूर्व निगम पार्षद तेजपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, मंडल के महामंत्री मदन मोहन सिंह सियाराम मंडल, बंटी गुप्ता, नीलम झा एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी तीर्थ यात्रा में जाने वाले सभी तीर्थयात्री उपस्थित हुए। तीर्थ यात्रा के लिए बस प्रति मास के आखिरी सप्ताह में जाया करेगी।

ये भी पढ़े: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर में पांच की मौत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED