Logo
April 25 2024 05:50 AM

गुजरात की इन दो सीटों पर भाजपा नहीं चख पाई जीत का मजा

Posted at: Dec 19 , 2017 by Dilersamachar 9996

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। गुजरात में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाबी रही। हालांकि प्रदर्शन पहले से कमजोर रहा। यहां हम दो ऐसी सीटों के बारे में बताएंगे, जहां भाजपा कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई। जानें इस बार क्या स्थिति है-

राजकोट जिले मे पड़ने वाली जसदान सीट पर इस बार भाजपा की खास नजर थी। कारण - प्रदेश के इतिहास में भाजपा इस सीट पर केवल एक बार, वो भी उपचुनाव में, (पूर्ण चुनाव में नहीं) जीत दर्ज कर पाई है। 1962 से अब तक 13 बार चुनाव हुए हैं, भाजपा सिर्फ 2009 का उपचुनाव ही जीत पाई है।

इस बार भाजपा ने यहां से उपचुनाव के विजेता डॉ. बीके बोघारा को मैदान में उतारा था और नरेंद्र मोदी के साथ ही अमित शाह ने भी वोट मांगे हैं। कांग्रेस की ओर से मोहनभाई बवालिया मैदान में थे।

यहां इस बार भी कांग्रेस की विजयी होती नजर रही है। कांग्रेस प्रत्याशी को 84,321 वोट मिले हैं, जबकि 75,044 वोटों के साथ भाजपाई प्रत्याशी पीछे है।

जसदान में तो फिर भी उपचुनाव में भाजपा को जीत मिल गई थी, लेकिन व्यारा सीट पर तो मोदी की पार्टी का अतब तक सूपड़ा साफ ही रहा। इस एसटी सीट पर शुरू से कांग्रेस का कब्जा रहा है।

ये भी पढ़े: ज्यादा अच्छी अंग्रेजी पड़ी भारी, हुआ ये बड़ा नुकसान

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED