Logo
April 25 2024 09:25 AM

शादी-पार्टियों में आने के लिए इतना चार्ज करती हैं बॉलीवुड हसीनाएं

Posted at: Sep 26 , 2017 by Dilersamachar 9680

दिलेर समाचार,बॉलीवुड एक्ट्रेसेस फिल्मों के अलावा लोगों की शादियों और अन्य पार्टियों में भी परफॉर्म करती हैं. बॉलीवुड हसीनाएं अक्सर लोगों की पार्टीज़ में परफॉर्म करती नजर आती हैं और इसके लिए वे मोटी फीस भी लेती हैं।
प्रियंका चोपड़ा – शादियों या अन्य फंक्शन में जाने के लिए प्रियंका चोपड़ा 2.5करोड़ रुपये लेती हैं. हालाँकि अब प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं जिसके चलते उन्होंने ऐसी पार्टियों में जाना काफी कम कर दिया है।
कैटरीना कैफ – पार्टियों में बुलाये जाने के लिए कैटरीना कैफ सबसे ज्यादा डिमांड में रहती हैं. किसी कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए वह 2.5 करोड़ रुपए लेती हैं जबकि सिर्फ प्रोग्राम में शिरकत करने की एवज में वह 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा – प्रियंका और कैटरीना के मुकाबले सोनाक्षी सिन्हा थोड़ा कम चार्ज करती हैं. किसी फंक्शन में आने के लिए वह 25 लाख रूपये लेती हैं. हालांकि इसमें उनका मेकअप और बाकी चीजें शामिल नहीं रहती हैं।
मलाइका अरोड़ा खान – बाकी स्टार्स की तुलना में मलाइका की परफॉर्मेंस भी सस्ती रहती है. वह किसी पार्टी में परफॉर्मेंस के लिए 25 से 35 लाख रुपए लेती हैं।
सनी लियोनी – बॉलीवुड की ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी शादियों या अन्य पार्टियों में परफॉर्मेंस के लिए 23 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

ये भी पढ़े: ऐसी जगह जहां लड़कियां निर्वस्त्र होकर रात में जाती है खेतों में, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

 

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED