Logo
April 18 2024 11:26 PM

चेन्नई के युवक ने किया दावा- चंद्रयान-2 का रोवर प्रज्ञान बिल्कुल ठीक

Posted at: Aug 2 , 2020 by Dilersamachar 9484

दिलेर समाचार, नई दिल्‍ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से 22 जुलाई, 2019 को चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) को लेकर चेन्‍नई के युवक ने बड़ा दावा किया है. उसका कहना है कि चंद्रयान-2 के तहत चंद्रमा पर भेजा गया प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) बिलकुल ठीक है. उसका यह भी दावा है कि इस रोवर ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद वहां कुछ मीटर की चहलकदमी भी की है. शनमुगा सुब्रमण्‍यम नामक इस युवक का कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से जारी की गई तस्‍वीरों के विश्‍लेषण से वह इस नतीजे पर पहुंचा है. सुब्रमण्‍यम तकनीकी रूप से दक्ष है. वहीं सुब्रमण्‍यम की इस जानकारी पर इसरो के चेयरमैन के सिवन (K Sivan) ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने कहा है, 'हमें सुब्रमण्‍यम से जानकारी मिली है. हमारे विशेषज्ञ इस मामले का विश्‍लेषण कर रहे हैं.'

इसरो ने 22 जुलाई, 2019 को महत्‍वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को लॉन्‍च किया था. इस मिशन के तहत प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर भेजे गए थे. लेकिन 6 सितंबर को सॉफ्ट लैंडिंग के वक्‍त उनसे इसरो का संपर्क टूट गया था. सुब्रमण्‍यम इससे पहले भी विक्रम लैंडर का मलबा नासा की तस्‍वीरों के जरिये खोजने का दावा कर चुका है. इस बार वह प्रज्ञान रोवर को खोजने का दावा कर रहा है.

ये भी पढ़े: OMG : बंदर के हाथ लगा लड़की का मोबाइल और फिर करने लगा ये गंदी हरकत

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED