Logo
April 19 2024 01:25 AM

चीन की नापाक चाल, PoK में सिंधु नदी पर 6 बांध बनाने में चीन कर रहा है पाक की मदद

Posted at: Aug 4 , 2017 by Dilersamachar 11652

दिलेर समाचार,सरकार ने आज कहा कि पाकिस्तान पीओके में सिंधु नदी पर चीन की मदद से छह बांधों का निर्माण कर रहा है।

विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने लाल सिंह वडोदिया के एक सवाल के लिखित जवाब में आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की सूचना के अनुसार पाकिस्तान पाक के कब्जे वाले कश्मीर (PoKमें चीन की मदद से सिंधु नदी पर छह बांधों का निर्माण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत का स्पष्ट और दृढ़ मत है कि इन क्षेत्रों पर पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है और यहां किसी भी प्रकार का सहयोगात्मक कार्य भारत की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय एकता का उल्लंघन है।

सिंह ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान और चीन दोनों के संदर्भ में कार्यवाही करते हुए उन्हें अपने दृष्टिकोण से अवगत करा दिया है।

ये भी पढ़े: बढ़ता जा रहा है चोटी काटने वाली गुथ्थी का रहस्य 5 राज्यों में 100 मामलों के बाद लोगों में खौफ

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED