Logo
April 25 2024 09:11 AM

खुद को पूर्व राष्ट्रपति की विधवा बताकर ठगे करोड़ों

Posted at: Nov 24 , 2018 by Dilersamachar 9902

दिलेर समाचार, सियोल। खुद को दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति की विधवा बता कर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस महिला ने एक मेयर से चार लाख डॉलर(दो करोड़, 80 लाख रुपये) की ठगी की थी। महिला स्वयं को दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्‌यून की विधवा बताते हुए ग्वांगजू के मेयर योन झांग हुयान से मिली और अपनी बेटी के लिए चार लाख डॉलर की मांग की। उसने यह रकम जल्द लौटाने का वादा भी किया।

मेयर ने महिला को पैसे दे दिए। उस समय योन डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य थे तथा चाहते थे कि मेयर पद के लिए उसका दोबारा नामांकन हो जाए। इसी लालच में उसने धन दिया। शुक्रवार को इस महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला दस बड़ी हस्तियों से मिल इसी तरह की मांग कर चुकी थी।

दक्षिण कोरिया में इस तरह झांसा दे कर रुपये ठगने की लगातार घटनाएं हो रही हैं । एक हफ्ते पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो खुद को राष्ट्रपति का रिश्तेदार बताकर धन मांग रहा था। सियोल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति खुद को राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति का रिश्तेदार बताकर पैसे मांगता है तो सूचना पुलिस या ब्लू हाउस के अधिकारियों को दें।

ये भी पढ़े: 26/11 हमले के शहीदों को देश कर रहा है याद

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED