Logo
March 29 2024 12:22 AM

वर्तमान कोलेजियम व्यवस्था पूर्ण व्यवस्था नहीं : कुशवाहा

Posted at: May 14 , 2018 by Dilersamachar 10027

दिलेर समाचार, पटना: केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आज कहा कि न्यायालय में नियुक्ति से जुड़ी वर्तमान कोलेजियम व्यवस्था पूर्ण व्यवस्था नहीं है क्योंकि यह देश के सभी लोगों को अवसर नहीं दे पा रही है. कुशवाहा ने यहां अपने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान कोलेजियम व्यवस्था पूर्ण व्यवस्था नहीं है क्योंकि यह देश के सभी बच्चों को अवसर नहीं दे पा रही है.
 

उन्होंने कहा कि हम ‘‘सबके लिए अवसर’’ की बात कर रहे हैं जो आज की यह व्यवस्था नहीं दे पा रही है.कुशवाहा ने कहा कि न्याय होना ही काफी नहीं, यह हो रहा है, यह भी दिखना जरूरी है, तभी लोगों का भरोसा बढेगा.

ये भी पढ़े: इन रंगों को पहनकर भूलकर भी न जाएं मंदिर

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED