Logo
March 29 2024 02:38 PM

CWG 2018: गगन नारंग और चैन सिंह की 50 मी. राफइल के फाइनल में चूके

Posted at: Apr 10 , 2018 by Dilersamachar 9891

दिलेर समाचार, गोल्ड कोस्ट: भारत के अनुभवी निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा के फाइनल में निराशा हाथ लगी है. गगन को इस स्पर्धा के फाइनल में सातवां और चैन को चौथा स्थान हासिल हुआ. कुल मिलाकर गगन नारंग ने निराश  किया क्योंकि उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं. मंगलवार को करोड़ों भारतीय खेलप्रेमी यह उम्मीद कर रहे थे कि वह भारत के लिए पदक जरूर लाएंगे, लेकिन गगन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक वेल्स के डेविड फेल्प्स को हासिल हुआ. उन्होंने 248.8 अंक लिए और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ा.

स्कॉटलैंड के नील स्टिरटोन को 247.7 अंकों के साथ रजत पदक हासिल हुआ और इंग्लैंड के केनेथ पार ने 226.6 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 

ये भी पढ़े: फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग का इस्तीफा से इनकार

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED