Logo
April 20 2024 01:16 AM

दिल्ली : चपरासी ने की हैवानियत की हदे पार, 5 साल की बच्ची से किया रेप

Posted at: Sep 10 , 2017 by Dilersamachar 9823

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत की सारी हदे पार कर दी गई है। यहां शाहदरा के गांधी नगर इलाके में शनिवार को टैगोर पब्लिक स्कूल के परिसर में चपरासी द्वारा पांच साल की बच्ची से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। शाहदरा की पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि आरोपी 40 वर्षीय विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुग्राम के एक स्कूल में एक बस कंडक्टर द्वारा यौन शोषण के प्रयास के बाद सात वर्षीय बच्चे की हत्या किए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि विकास स्कूल में पिछले तीन वर्षों से काम कर रहा था। इससे पहले वह इसी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि वह बच्ची को सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर एक खाली कक्षा में ले गया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

बताया जाता है कि बच्ची जब घर पहुंची तो उसके गुप्तांग से खून बह रहा था। बच्ची की मां ने देखा तो उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। इसके बाद वे बच्ची को चाचा नेहरू अस्पताल ले गए और पुलिस को भी सूचना दी। चिकित्सा जांच के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़े: जिस शहर में भुखमरी से पीड़ित है लोग, उस देश के नेता 56 भोगों के हैं भूखे

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED