Logo
March 29 2024 12:35 AM

Delhi NCR : एप करेगा अब आपको पर्यटन व मेट्रो के सफर में "गाइड"

Posted at: May 21 , 2018 by Dilersamachar 9707

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो का मोबाइल एप अब नए अपडेट के साथ तैयार है। फेज तीन की परियोजनाएं पूरी होने व सभी नवनिर्मित मेट्रो लाइन पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने पर दिल्ली मेट्रो का यह डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) एप सफर में यात्रियों का गाइड साबित होगा।

इससे यात्री ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड तो रिचार्ज करा ही सकेंगे। साथ ही आसानी से नजदीकी मेट्रो स्टेशनों व मेट्रो रूट की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। इसलिए दूसरे जगहों से पहली बार दिल्ली पहुंचने वाले लोगों को भी नजदीकी मेट्रो स्टेशन ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो के 185 स्टेशन हैं।

फेज तीन की सभी लाइनों पर परिचालन शुरू होने पर मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़कर 251 हो जाएगी और दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क करीब 390 किलोमीटर हो जाएगा। ऐसी स्थिति में लोगों के लिए सभी मेट्रो रूट व स्टेशनों की जानकारी रख पाना आसान नहीं होगा।

इसलिए डीएमआरसी ने मोबाइल एप को अपडेट किया है। जिसे डीएमआरसी की वेबसाइट व गूगल प्ले स्टोर से अपलोड किया जा सकता है।

लोकेशन मालूम कर नजदीक स्टेशनों की जानकारी देगा एप : कई बार लोग किसी खास जगह पर होते हैं और मालूम नहीं होता कि नजदीक मेट्रो स्टेशन कहां और कितनी दूरी पर है।

ऐसी स्थिति में मोबाइल एप पर नजदीकी मेट्रो स्टेशन के विकल्प पर क्लिक करते ही एप मोबाइल के लोकेशन के अनुसार करीब 4.5 किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी मेट्रो स्टेशनों और दूरी की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

इसके अलावा गंतव्य स्थल के पता के अनुसार नजदीक स्टेशनों की जानकारी हासिल की जा सकती है। 

ये भी पढ़े: पूर्व मंत्री से मांगी फोन पर धमकी देकर फिरौती, मांगे 5 लाख रूपए

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED