Logo
April 25 2024 11:33 PM

वायुसेना के उप प्रमुख को दुर्घटनावश गोली लगी

Posted at: Sep 27 , 2018 by Dilersamachar 9615

दिलेर समाचार, नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एस बी देव की जांघ में बुधवार को गोली लग गई। सूत्रों ने कहा कि ऐसा समझा जा रहा है कि उनके ही हाथों से दुर्घटनावश चली गोली जांघ में लग गई। ।

उन्होंने कहा कि एयर मार्शल को फौरन दिल्ली में सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई। ।

 

उनकी हालत स्थिर है।उन्होंने जुलाई में वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था।एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था। वह नेशनल डिफेंस अकादमी और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं। ।

 

ये भी पढ़े: इंडोनेशिया में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED