Logo
April 18 2024 10:51 PM

ऑस्कर में शामिल नहीं हुईं देसी गर्ल, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Posted at: Mar 5 , 2018 by Dilersamachar 9908

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय फैन्स का दिल तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर कहा है की इस बार प्रियंका ऑस्कर का हिस्सा नहीं बनेगी। प्रियंका हर बार रेड कार्पेट पर अपने लुक की वजह से सुर्खियों में आती थीं और अक्सर ही वह रेड कार्पेट पर नया ट्रेंड सेट करती थीं लेकिन इस बार वह रेड कार्पेट का हिस्सा नहीं बनेंगी और इसकी जानकारी प्रियंका ने अपनी स्टेटस स्टोरी से दी है।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए अपने दोस्तों को बेस्ट विशेज देते हुए कहा है कि 'मैं बीमार हूं और इस वजह से बेड से ही सबको विश कर रही हूं। ऑस्कर के विनर्स का नाम जानने का अब इंतजार नहीं हो रहा है'। प्रियंका के फैन्स के लिए यह एक बुरी खबर है क्योंकि वो उन्हें रेड कार्पेट पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन उनकी तबियत ठीक न होने की बात जानकर शायर उनके फैन्स को थोड़ा ज्यादा बुरा लगे।

ये भी पढ़े: AUSvsSA: वार्नर और डिकॉक के बीच हुआ बीच-बचाव, हुई बड़ी कहासुनी

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED