Logo
April 17 2024 04:18 AM

नहीं चुका पाया कर्ज तो पति ने देनदारों को सौंप दी अपनी पत्नी

Posted at: Nov 21 , 2017 by Dilersamachar 10166

दिलेर समाचार, जयपुर। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में कर्ज चुकाने में नाकाम रहे पति ने अपनी पत्नी को ही देनदारों के हवाले कर दिया। देनदारों ने एक सप्ताह तक उसका शारीरिक शोषण किया और फिर आगे बेचने की तैयारी कर ली। लेकिन महिला उनके चंगुल से बच निकली।

पुलिस ने उसके पति, सुसराल वालों समेत आधा दर्जन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 17 जुलाई, 2013 को चिड़ावा निवासी युवक से हुआ था। छह साल बाद सास, ससुर व पति दहेज के लिए परेशान करने लगे।

सात अगस्त 2016 को देर रात पति शराब के नशे में कमरे में आया, साथ में खादिम नामक व्यक्ति था। पति ने कहा कि वह खादिम के पैसे नहीं चुका पा रहा है, बदले मैं तुम्हें उसे सौंप रहा हूं। इसके बाद खादिम ने पति के सामने ही विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़े: लाखों का बिल देने के बाद मिलेगा लोगों को अपने ही बच्चे का शव

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED