Logo
April 23 2024 01:50 PM

किया रीट्वीट और सुषमा स्वराज हो गई हंगामे का शिकार

Posted at: Mar 27 , 2018 by Dilersamachar 9923

दिलेर समाचार, नई दिल्ली। कांग्रेस एक बार फिर अपने ही जाल में घिर गई है। इस बार एक ट्वीट से पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक सर्वे कराया था।

इसमें सवाल पूछा गया है 'क्या अाप मानते हैं कि इराक में मारे गए 39 भारतीयों के मामले में विदेश मंत्री के तौर पर सुषमा स्वराज की यह सबसे बड़ी असफलता है?' सर्वे में जो रिजल्ट अाया वो चौकाने वाला था।

इसमें 24 फीसद लोगों ने सुषमा स्वराज को फेल बताया तथा 76 फीसद लोगों ने सुषमा स्वराज के पक्ष में बोला। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस के ट्वीट को रिट्वीट किया है।

संसद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक में लापता हुए 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि के बाद कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने हंगामा मचा दिया था। यह हंगामा शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी सुषमा पर हल्ला बोल दिया था।

सुरजेवाला ने तीखा कटाक्ष करते हुए, विदेश मंत्री द्वारा आनन-फानन में किए गए खुलासे पर सवाल खड़े किए था। सुरजेवाला ने दावा किया था कि आज हड़बड़ी में यकायक जब विदेश मंत्री (सुषमा स्वराज) दोनों सदनों के अंदर बयान देती हैं तो यह बताना भूल जाती हैं कि आखिर यह हड़बड़ी उन्होंने क्यों की?

सुरजेवाला ने यहां तक कहा था कि यह जल्दबाजी इसलिए तो नहीं कि कहीं शहीदों के लिए काम करने वाली इराक की असोसिएशन (Martyrs Foundation) ने आज भारतीय समय के दोपहर बाद एक पत्रकार वार्ता रखकर 39 भारतीयों के जीवित न होने की सच्चाई दुनिया के सामने रखने का निर्णय लिया था। मुझे यह भी बताया गया है कि आज 2:30 बजे पत्रकार वार्ता करके उन्होंने इस सच्चाई को बताया है। जब आपको (भाजपा) को लगा कि पोल खुल जाएगी तो फिर आपने हड़बड़ी में यह बयान दे डाला।'

ये भी पढ़े: ममता बनर्जी का मिशन 2019: तीसरे मोर्चे के लिए BJP को हराने के लिए हर कोशिश में जुटी ममता

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED