Logo
April 20 2024 10:57 AM

दिवाली 2018: घर के इन कोनों पर रखें दीये और फिर देखें कैसे दमकेगी आपकी किस्मत

Posted at: Nov 4 , 2018 by Dilersamachar 9730

दिलेर समाचार, इस दिवाली अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में खुशियां और पैसों की बरसात हो तो इसके लिए अपने घर के इन अंधेरे कोनों को दीयों से जगमगाए। दीवाली की शाम हर कोई मां लक्ष्मी और गणेश जी के पूजा करता है और इसके बाद घर के हर कोनों में तेल के दिये जलाकर रखे जाते हैं।

क्या आप जानते हैं कि घर के कुछ  कोने ऐसे होते हैं जहां दिवाली के दिन दिये जलाकर रखने से आपकी जिंदगी से दुख दूर हो जाएंगे और साथ ही आप मालामाल हो सकते हैं...

दिवाली की रात घर के मुख्य दरवाजे की चौखट के दोनों तरफ तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आज कल बाजार में रेडीमेड दिये आ रहें है जिनकी तरफ लोग काफी आकर्षित भी होते हैं। आप घर को सजाने के लिए भले ही इन्हें खरीद सकते हैं, लेकिन दरवाजे की चौखट के दोनों तरफ तेल वाला दीपक ही जलाएं।

दरवाजे की चौखट के बाद आपको एक दीपक घर के आंगन में जलाकर रखना चाहिए और ध्यान रखें, ये दीपक रात भर बुझना नहीं चाहिए। इसके अलावा एक दीपक घर के आस-पास किसी चौराहे पर जरूर जलाकर रखना चाहिए।

दिवाली की शाम घर में पूजा के दौरान एक दीपक जलाया जाता है। यह दीपक पूरी रात जलना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सारी दरिद्रता दूर होती है। 

अगर आपके घर के आस-पास कोई मंदिर है तो एक दीपक वहां रखना चाहिए। मंदिर में पीपल का पेड़ भी होगा, एक दीपक उसके नीचे भी जलाकर आएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

ये भी पढ़े: अगर आप भी चाहते हैं बना रहे आप दोनों के बीच में प्यार तो बस करें ये छोटा सा टोटका

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED