Logo
April 18 2024 03:42 PM

देवी-देवताओं के साथ भूलकर भी न लगाएं अपने मरे हुए परिजनों की तस्वीर

Posted at: Aug 13 , 2017 by Dilersamachar 9705

दिलेर समाचार, अधिकतर सभी हिंदू घरों में पूजा घर होता है, पूजा घर में विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं की तस्वीरें होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तुशास्त्र के हिसाब से पूजा घर में मृतकों की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। आइए आपको बताते हैं क्यों मृतकों की तस्वीर पूजा घर में नहीं लगानी चाहिए…. वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजा घर में मृतक पूर्वजों की तस्वीरें लगाना निषेध है। अगर आप अपने मंदिर में मृत व्यक्ति की तस्वीर रखते हैं तो आप अनजाने में परेशानियों को निमंत्रण दे रहे हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शरीर नश्वर होता है इसलिए उसका दाह संस्कार किया जाता है। वहीं आत्मा अमर होती है, उसकी कभी मृत्यु नहीं होती है।

फोटो इंसान के शरीर की होती है और जो नष्ट हो चुका है उसकी पूजा कैसे की जा सकती है, वहीं ईश्वर की तरह आत्मा का कोई रूप नहीं होता है और आत्मा ही पूजनीय होती है। अतः अगर आप पूर्वजों की तस्वीर को मंदिर में रखते हैं तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े: ऐसा करने से किसी भी व्यक्ति को याद नहीं रहता उसका पूर्व जन्म

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED