Logo
March 29 2024 08:01 AM

पहनते अंडरवियर तो न करें ये हल्के में लेने वाली बड़ी गलतियां

Posted at: May 20 , 2018 by Dilersamachar 9726
दिलेर समाचार, अंडरवियर के बारे में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो किसी दूसरे से बात करते होंगें। हालांकि ये ठीक भी है क्योंकि यह कोई बात करने का टॉपिक नहीं हैलेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप अपने अंडरवियर पर ध्यान ही ना दें। अमूमन कई लोग ऐसे हैं जो कई दिनों तक अपने अंडरवियर को धुलते भीनहीं हैं। आपको बता दें कि अंडरवियर से जुड़ी छोटी छोटी गलतियाँ भी आपके हेल्थ को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए पुरुष हो या महिलायें दोनोंको अपने अंडरवियर का विशेष ध्यान रखना चाहिए और इसके रखरखाव पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आइये जानते हैं अंडरवियरसे जुड़ी ऐसी ही कुछ और गलतियों के बारे में
 
गीले अंडरवियर
 
अधिकतर लोग यही गलती करते हैं कि उनका अंडरवियर ठीक से सूखा हुआ नहीं रहता है और वे इसे पहन लेते हैं या अंडरवियर पसीने से एकदम गीलारहता है लेकिन वे उसे बदलते नहीं हैं। आपको बता दें कि इस तरह पसीने युक्त अंडरवियर पहनने से जलन और यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा बहुत बढ़ जाताहै।
 
टाइट फिटिंग
 
डॉक्टर हमेशा टाइट अंडरवियर पहनने से मना करते हैं क्योंकि इससे जननांगो के आस पास की नसें दब सकती हैं और ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है।इसलिए हमेशा ढीले अंडरवियर पहनें।
 
फैंसी फैब्रिक
 
कई लड़के लड़कियां फैंसी अंडरवियर खरीदने के चक्कर में उसके कपड़े की क्वालिटी देखते ही नहीं हैं। जबकि सैटिन, लेस या स्पेंडक्स जैसी फैब्रिकस्किन के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। इनमें से हवा आर पार नहीं हो पाती है जिस वजह से उस हिस्से में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह सेभी यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
 
केमिकल युक्त डिटर्जेंट
 
अगर आप अंडरवियर या अपने कपड़ों को धुलने के लिए तेज महक वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें कि ऐसे में डिटर्जेंट में मौजूद कुछकेमिकल आपके अंडरवियर के फैब्रिक में फंस जाते हैं। ये केमिकल आपकी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं और इनकी वजह से तेज खुजली, जलनऔर लाल धब्बे जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
 
थांग
 
थांग के इस्तेमाल के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि चलते समय यह आगे पीछे मूव करता रहता है। ऐसे में इ क्वाइल जैसे बैक्टीरिया पीछे से आगे कीतरफ आ जाते हैं और वहां इन्फेक्शन फैलाने लगते हैं। इसे पहनने से मूत्र मार्ग से जुड़े इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
 
बार बार एक ही अंडरवियर पहनना
 
अगर आप बिना धुले एक ही अंडरवियर को लम्बे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे माहौलमें बैक्टीरिया अंडरवियर के कपड़ों में भी पनपने लगते हैं। इसलिए कभी भी बिना धुले अंडरवियर को दोबारा ना पहनें।

ये भी पढ़े: नहाने से पहले जानें क्या है स्नान करने का सही समय दिन या रात?

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED