Logo
April 20 2024 04:21 PM

जानते हैं आप अंबानी की राजकुमारी संभालती है 4710 करोड़ का साम्राज्य

Posted at: Sep 12 , 2017 by Dilersamachar 9650

दिलेर समाचार, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरों की मानें तो ईशा जल्द ही अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' को करण जौहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। पहले इस फिल्म को सलमान खान को-प्रोड्यूस करने वाले थे।

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले करण जौहर के घर पर ईशा अंबानी और अक्षय कुमार की मीटिंग हुई थी। ईशा को यह प्रोजेक्ट पसंद आया। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शूरू होगी। आज हम आपको अंबानी परिवार की इस बेटी के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं।

ईशा अंबानी एक सक्सेसफुल बिजनेस विमेन हैं। 1991 में जन्मीं ईशा और उनका भाई आकाश ट्विंस हैं। ईशा रिलायंस की टेलीकॉम और रिटेल कंपनियों की डायरेक्टर हैं। ईशा ने अपनी पढ़ाई धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद साल 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया।

ग्रेजुएशन करने के बाद ‌ईशा ने अमेरिका की ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म मैकिंसे में काम किया था। यहां पर वो बिजनेस एनालिस्ट थीं। इसके बाद वो रिलायंस जिओ और रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर बनीं। ‌ईशा साल 2008 में उस समय चर्चा में आई थीं जब 16 साल की उम्र में उनका नाम फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे रईस वारिसों की लिस्ट में शामिल किया गया था।

ईशा अंबानी देश की सबसे अमीर और सक्सेसफुल बिजनेस विमेन में से एक हैं। ईशा ‌फेमिना मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेमिना के लिए ये अब तक का सबसे महंगा फोटोशूट था। साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस विमेन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था।

ये भी पढ़े: अपने ही विदाई समारोह में नहीं होंगे यूनुस शामिल

Related Articles

Popular Posts

Photo Gallery

Images for fb1
fb1

STAY CONNECTED